Rapido Se Paise Kaise Kamaye:- दोस्तो अगर आप भी बिज़नेस करके पैसा कमाना चाहते है तो आज हम आपको बताएगें कि रैपिडो (Rapido) से पैसे कैसे कमाए भारत मे रैपिडो एक बहुत ही लोकप्रिय राइड-शेयरिंग ऐप है। यह लोगो को बाइक व ऑटो का उपयोग करके शहर मे घूमने की सुविधा प्रदान करता है। शहर मे ट्रैफिक मे फंसे रहना बसो या लोकल गाड़ियो का इंतेजार करना जैसी कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो ऐसे मे समय और सुविधा की कमी के चलते Rapido की सर्विस का शुरू होना एक वरदान है।
लेकिन आज यह केवल यात्रा करने तक सीमित नही है बल्कि लोग आज रैपिडो के जरिए पैसा भी कमा रहे है। अगर आप भी जानना चाहते है कि रैपिडो (Rapido) से पैसे कैसे कमाएं तो इस आर्टिकल का अन्त तक उल्लेख करना होगा। क्योकि यहां पर आपको Rapido के बारे मे विस्तार से जानकारी मिलने वाली है और आप रैपिडो से पैसे कमाने के बारे मे अच्छे जान पाएगें।

रैपिडो (Rapido) क्या है
Rapido एक भारतीय राइड-शेयरिंग सर्विस का लोकप्रिय ऐप है जो मुख्य रुप से बाइक व ऑटो प्रदान करता है। यह ऐप यात्रियो को बाइक और ऑटो सवालो से जोड़ता है। यह सर्विस देशभर के कई शहरो मे उपलब्ध है। Rapido का लक्ष्य यात्रियो को किफायती और तीव्र ट्रांसपोर्टेशन प्रदान करता है। यह ऐप यूजर फ्रैंडली है और ग्राहको को बस कुछ टैप से राइड बुक करने की सुविधा देता है। अगर आपके पास बाइक या ऑटो है तो औप रैपिडो मे कैप्टन बनकर अपने शहर के लोगो को राइड सेवाएं देकर पैसा कमाना शुरू कर सकते है। Rapido ऐप साल 2015 मे अरविंद संका और पवन गुन्तुपल्ली द्वारा लॉन्च किया गया था। रैपिडो (Rapido) से पैसे कैसे कमाए
और आज यह भारत के 100 अधिक शहरो मे अपनी सेवाएं दे रहा है। कम किराया और समय की बचत के चलते यह लोगो के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया है। रैपिडो का मुख्य उद्देश्य लोगो को उनके गंतव्य तक जल्दी और सुरक्षित तरीके से पहुंचाना है। और आज आप इसी के साथ अच्छा पैसा भी कमा सकते है।
रैपिडो ऐप के बारे संक्षिप्त जानकारी
आर्टिकल | रैपिडो (Rapido) से पैसे कैसे कमाए |
ऐप का नाम | Rapido App |
ऐप का प्रकार | ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सर्विस |
कुल डाउनलोड | 5 करोड़ से अधिक |
लॉन्च किया गया | अरविंद संका और पवन गुन्तुपल्ली द्वारा |
कब लॉन्च किया गया | साल 2015 |
मुख्यालय | बैंगलुरू |
रेटिंग | 4.6 |
उपलब्ध भारतीय भाषा | हिंदी, अग्रेजी, तमिल, तेलुगू व कन्नड़ |
शहर मे उपलब्ध | 100+ |
उपलब्ध | Android & IOS |
डाउनलोड लिंक | Click Here |
रैपिडो कैसे कमा करता है
Rapido यात्रियो को आसपास के बाइक और ऑटो चालको से जोड़कर काम करता है। इसका उपयोग करने के लिए आपको ऐप डाउनलोड करके अकाउंट बनाना होगा और लॉगिन करने के बाद आप अपने पिकअप और ड्रॉप-ऑफ स्थानो की लोकेशन दर्ज करके एक सवारी बुक कर सकते है। यह ऐप आपके क्षेत्र मे उपलब्ध सवारो को दिखाएगा। जहां पर आप एक सवारी का चयन कर सकते है। और रियल टाइम मे उनके अराइवल को ट्रैक कर सकते है। कैप्टन यात्री को ट्रैक करता है और पिक करता है। और यात्री को उनके डेस्टिनेशन पर छोड़ देता है। जिसका भुगतान ऐप के जरिए किया जाता है। रैपिडो यात्रियो और कैप्टन दोनो के लिए सुरक्षित राइड सुनिश्चित करने के लिए लाइव ट्रैकिंग और इमरजेंसी कॉन्टेक्ट सिक्योरिटी भी प्रदान करता है। यहां पर आप अपने काम के घंटे चुन सकते है और अपनी समय सुविधा के अनुसार राइड ले सकते है।
एटीएम (ATM) से पैसे कैसे कमाएं
रैपिडो (Rapido) से पैसे कैसे कमाएं
अब हम आपको रैपिडो (Rapido) से पैसे कैस कमाए के तरीको के बारे मे बताने जा रहे है कि आप रैपिडो के किन किन तरीको से पैसे कमा सकते है। अगर आपके पास बाइक या ऑटो है तो आप इसे Rapido मे लगाकर अच्छा पैसा कमा सकते है। इसके अलावा आप Rapido को अपने मित्रो सगे सम्बन्धियो को रेफर करके अच्छे पैसे कमा सकते है। तो चलिए रैपिडो (Rapido) से पैसे कैसे कमाए के सभी तरीको को विस्तार से जानते है कि रैपिडो (Rapido) से पैसे कैसे कमाए
बाइक के जरिए पैसे कमाएं
अगर आपके पास एक बाइक है तो आप बाइक राइडर बनकर रैपिडो से पैसे कमा सकते है। इसके लिए आपको रैपिडो ऐप डाउनलोड करके एक राइडर के तौर पर साइन अप करना होगा। इसके बाद अकाउंट वेरिफाइड होने के बाद आप राइडर रिक्वेस्ट स्वीकार करना शुरू कर सकते है। बाइक के जरिए आप ट्रैफिक को आसानी से नेविगेट कर सकते है। और जल्दी यात्रियो तक पहुंच सकते है। आप जितनी अधिक राइड पूरी करेगें आप उतने ही अधिक पैसे कमा पाएगें। यह ऐप आपको फ्लेक्सिबल टाइम प्रदान करता है। यहां पर आप अपनी समय सुविधा के अनुसार काम कर सकते है। यात्रियो को आरामदायक और सुरक्षित राइड प्रदान करके आप टिप भी प्राप्त कर सकते है। जिससे आपकी आय बढ़ेगी। इस प्रकार आप बाइक के जरिए रैपिडो से पैसे कमा सकते है।
ऑटो के जरिए पैसे कमाएं
अगर आपके पास एक ऑटो है तो Rapido मे ऑटो कैप्टन के तौर पर शामिल होकर पैसा कमा सकते है। इसके लिए आपको रैपिडो कैप्टन ऐप डाउनलोड करना होगा। और ऑटो कैप्टन के रुप मे अपना एक यूनिक अकाउंट क्रीएट करना होगा। एक बार आपका अकाउंट अप्रुवल हो जाने के बाद आप राइड रिक्वेस्ट स्वीकार करना शुरू कर सकते है। और ऑटो राइडर के तौर पर आप यात्रियो को जल्दी और किफायती राइड दे सकते है। यहां पर आप जितनी अधिक राइड पूरी करेगें। आप उतने ही अधिक पैसे कमा सकते है। आप अपने ऑटो को साफ सुथरा और आरामदायक बनाकर यात्रियो को बेहतरीन सर्विस प्रोवाइट कर सकते है। जिससे आपको टिप मिलने की संम्भावना बढ़ेगी। और आपको रैपिडो से अधिक कमाई होगी।
जिओ कॉइन (Jio Coin) से पैसे कैसे कमाएं
Refer and Earn करके पैसे कमाएं
आप रैपिडो को Refer and Earn करके भी पैसा कमा सकते है। इसके लिए आपको रैपिडो ऐप का लिंक अपने मित्रो, रिश्तेदारो, और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकते है। जब भी कोई आपके रेफरल लिंक से कोई नया यूजर रजिस्टर करता है और पहली राइड बुक करता है। तो आपको प्रति सफल रेफर 75 रुपये का कमीशन मिलता है। इसके लिए आपको अपने Rapido ऐप के रेफरल सेक्शन मे जाना है जहां आपको एक ख़ास रेफरल कोड मिलेगा। जिसे आप अपने दौस्तो और परिवार के लोगो के साथ शेयर कर सकते है। रैपिडो (Rapido) से पैसे कैसे कमाए का यह तरीकाएक बेस्ट तरीका है। जिससे आप ज्यादा मेहनत किए बिना अच्छा पैसा कमा सकते है।
रैपिडो ऐप कैसे डाउनलोड करें
Rapido डाउनलोड करने के लिए आप निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन के गूगल के प्ले स्टोर या ऐप पर जाना है
- इसके बाद आपको सर्च आइकन मे Rapido टाईप करके सर्च करना है।
- अब आपके सामने रैपिडो ऐप खुलकर आ जाएगा आपको बस इसके पास मे दिखाई दे रहे Install के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा और कुछ ही देर मे आपके मोबाइल मे यह ऐप इंस्टॉल हो जाएगा।
- अब आपको इस ऐप को Open करना है और साइन अप या लॉगिन करने के लिए ऑन स्क्रीन दिशा निर्देशो को फॉलो करना है।
- अब आपको इससे पैसे कमाने के लिए एक अकाउंट क्रीएट कर लेना है।
पाई नेटवर्क (Pi Network) से पैसे कैसे कमाएं
रैपिडो ऐप मे अकाउंट कैसे बनाएं
- Rapido अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको इस ऐप को Open करना है।
- इसके बाद आपको अपने मोबाइल नम्बर का उपयोग करके साइन अप करना है।
- इसके लिए आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है और आपके फोन पर भेजे गए ओटीपी दर्ज करके इसे सत्यापित करना है।
- इसके बाद आपको अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपना नाम और ईमेल पता जैसी जानकारी दर्ज कर देनी है।
- इस प्रकार आप इस ऐप मे रैपिडो अकाउंट बना सकते है।
Rapido कैप्टन के लिए अकाउंट कैसे बनाएं
- सबसे पहले आपको रैपिडो कैप्टन ऐप को ओपन करना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करके इसे सत्यापित करना है।
- इसके बाद आपको अपने शहर का चयन करना है।
- अब आपको दी जाने वाली सेवाओ का चयन करना है जैसे बाइट या ऑटो।
- इसके बाद आपको अपनी जीमेल आईडी दर्ज करनी है।
- अब आपको भुगतान के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक या ऑटो की जानकारी और बैंक खाते जैसी सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करनी है और अपने सभी दस्तावेज़ अपलोड करने है।
- इसके बाद आपकी डिटेल रैपिडो द्वारा सत्यापित की जाएगी।
- एक बार जब आपकी डिटेल रैपिडो द्वारा सत्यापित हो जाती है तो आप यात्री रिक्वेस्ट स्वीकार करना और पैसे कमाना शुरू कर सकते है।
रैपिडो मे बाइक या ऑटो लगाने के लाभ
- Rapido मे आप अपनी सुविधा के अनुसार राइड्स का चयन कर सकते है।
- इससे आपके दैनिक दिनचर्य मे कोई बाधा उत्पन्न नही होगी।
- रैपिडो अपने कैप्टन और उनके परिवारो को 5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करता है।
- यहां से आप दिन भर मे अधिक से अधिक क्लाइंट्स प्राप्त कर सकते है।
- Rapido सही समय पर आपके पैसो को आपके बैंक अकाउंट मे ट्रांसफर कर देता है।
रैपिडो 1 KM के लिए कितना भुगतान करता है
Rapido एक किलोमीटर के लिए कितना भुगतान प्राप्त करता है यह कई कारको पर निर्भर करता है। जैसे आपकी लोकेशन, ट्रैफिक कंडीशन, और समय आदि। आमतौर पर रैपिडो 1 किलो मीटर दूरी के लिए 10 से 15 रुपये चार्ज करता है। लेकिन यह न्यूनतम किराया है। यह किराया विभिन्न शहरो मे अलग अलग हो भी हो सकता है। अगर आप सुबह शाम के समय राइड बुक करते है तो किराया तोड़ा अधिक हो सकता है। क्योकिं इन समय डिमांड अधिक होती है। रैपिडो मे किराया बहुत ही पारदर्शी होता है। यह ऐप आपको बुकिंग के समय पूरा किराया दिखा देता है। जिससे आपको आईडिया हो जाता है कि आपको अपनी लोकेशन तक पहुँचने के लिए कितना भुगतान करना होगा।
रैपिडो से पैसे कमाने के लिए जरूरी दस्तावेज़
Rapido मे आपको बाइक या ऑटो सर्विस देने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज़ आपके पास होने ही चाहिए जो इस प्रकार है।
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो आदि।
रैपिडो मे बाइक सर्विस देने के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश
- सबसे पहले आपके पास 4G या 5G स्मार्टफोन होना चाहिए।
- इस फोन मे उच्च गुणवत्ता का इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
- आपकी बाइक अच्छी स्थिति मे हो और उसका मॉडल 2009 से अधिक पुराना न हो।
- आपके पास वाहन का इंश्योरेंस होना चाहिए।
- वाहन के सभी दस्तावेज़ आपके पास होने चाहिए।
- आपको लोगो से वार्तालाप करने की अच्छी स्किल होनी चाहिए।
- यानी ग्राहको से बात करते समय सही और शिष्टाचार पूर्ण व्यवहार रखें।
- अधिक पैसे कमाने के चक्कर मे वाहन को तेजी न चलाएं सुरक्षा पहले है।
- बाइक पर आपके पास दो हेलमेट होने चाहिए एक स्वंय के लिए और ग्राहक के लिए ताकि दोनो की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
FAQ,s
यहां पर आपकी रोज की कमाई राइड्स की संख्या, दूरी, ट्रैफिक समस्या और समय पर निर्भर करती है। अगर आप पूरे दिन काम करते है तो आप एक दिन मे 500 रुपये से 1500 रुपये तक आसानी से कमा सकते है।
आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितनी राइड पूरी की है और कितनी दूरी यह की है पीक ऑवर्स के दौरान और ज्यादा बार राइड करने पर आप अधिक पैसा कमा सकते है।
रैपिडो अपने कैप्टन को सीधे बैंक ट्रांसफर के जरिए पेमेंट भुगतान करता है। इसके लिए आपको Rapido से अपना बैंक खाता लिंक करना होगा।
जी हां, Rapido मे पार्ट-टाइम काम करना सम्भव है। आप अपनी सुविधा के अनुसार समय निर्धारित कर सकते है और केवल उसी समय राइड ले सकते है।
Leave a Reply